साइडबार
प्रस्तुत भाष्य कि अनेक विशेषताएँ हैं। प्रत्येक मन्त्र के साथ पदार्थ एवं भावार्थ प्रस्तुत किया गया है। प्रत्येक मन्त्र में टिप्पणियां भी दी गयी हैं। वेद, निघंटु, निरुक्त, उपनिषद् तथा वैदिक साहित्य से सम्बंधित अनेक ग्रंथों से तत्-तत् मन्त्रों में प्रमाणसहित इस भाष्य कि अपूर्व विशेषता है। भाष्य अत्यंत सरल, प्राञ्जल, सरस शब्दों में व्याख्यायित है। थोड़े शब्दों में विस्तृत व्याख्या की गयी है। ऋषि, देवता, छंद, ज्ञान के साथ तत्-तत् ऋषियों के अर्थों को भी दिग्दर्शित किया गया है।