Sidebar
सामवेद के मन्त्र
सामवेद - मन्त्रसंख्या 293
ऋषिः - वसिष्ठो मैत्रावरुणिः
देवता - इन्द्रः
छन्दः - बृहती
स्वरः - मध्यमः
काण्ड नाम - ऐन्द्रं काण्डम्
2
इ꣣म꣡ इन्द्रा꣢꣯य सुन्विरे꣣ सो꣡मा꣢सो꣣ द꣡ध्या꣢शिरः । ता꣡ꣳ आ मदा꣢य वज्रहस्त पी꣣त꣢ये꣣ ह꣡रि꣢भ्यां या꣣ह्यो꣢क꣣ आ꣢ ॥२९३॥
स्वर सहित पद पाठइ꣣मे꣢ । इ꣡न्द्रा꣢꣯य । सु꣣न्विरे । सो꣡मा꣢꣯सः । द꣡ध्या꣢꣯शिरः । द꣡धि꣢꣯ । आ꣣शिरः । ता꣢न् । आ । म꣡दा꣢꣯य । व꣣ज्रहस्त । वज्र । हस्त । पीत꣡ये꣢ । ह꣡रि꣢꣯भ्याम् । या꣣हि । ओ꣡कः꣢꣯ । आ । ॥२९३॥
स्वर रहित मन्त्र
इम इन्द्राय सुन्विरे सोमासो दध्याशिरः । ताꣳ आ मदाय वज्रहस्त पीतये हरिभ्यां याह्योक आ ॥२९३॥
स्वर रहित पद पाठ
इमे । इन्द्राय । सुन्विरे । सोमासः । दध्याशिरः । दधि । आशिरः । तान् । आ । मदाय । वज्रहस्त । वज्र । हस्त । पीतये । हरिभ्याम् । याहि । ओकः । आ । ॥२९३॥
सामवेद - मन्त्र संख्या : 293
(कौथुम) पूर्वार्चिकः » प्रपाठक » 4; अर्ध-प्रपाठक » 1; दशतिः » 1; मन्त्र » 1
(राणानीय) पूर्वार्चिकः » अध्याय » 3; खण्ड » 7;
Acknowledgment
(कौथुम) पूर्वार्चिकः » प्रपाठक » 4; अर्ध-प्रपाठक » 1; दशतिः » 1; मन्त्र » 1
(राणानीय) पूर्वार्चिकः » अध्याय » 3; खण्ड » 7;
Acknowledgment
पदार्थ -
(वज्रहस्त) विश्व का शासन हाथ में रखने वाले परमात्मन्! “वज्रः शासः” [श॰ ३.८.१.५] (इमे) ये (दध्याशिरः) दधिध्यान के आश्रय—आश्रित “दध्यङ् प्रत्यक्तो ध्यानमिति प्रत्यक्तमस्मिन् ध्यानमिति वा” [निरु॰ १२.३४] “आशीराश्रयणात्” [निरु॰ ६.८] (सोमासः) सोम-उपासनारस (इन्द्राय) तुझ ऐश्वर्यवान् परमात्मा के लिये (सुन्विरे) निष्पन्न किये गये हैं (तान्) उन्हें (मदाय) प्रीति के अर्थ (पीतये) पान करने-स्वीकार करने के लिये (आयाहि) आ-प्राप्त हो (हरिभ्याम्-ओकः-आ) दुःखाज्ञानापहरणशील तथा सुखाहरणशील ज्योति और आनन्द स्वरूपों से मेरे हृदय—आत्मा के निवास-गृह को आ प्राप्त हो। “ओक-इति निवासनाम” [निरु॰ ३.३]।
भावार्थ - हे विश्व के शासन को सम्भालने वाले परमात्मन्! ये ध्यान चिन्तन से मिश्रित उपासनारस तुझ ऐश्वर्यवान् के लिये निष्पन्न हैं उन्हें हमारे प्रति प्रीति के निमित्त पान करने-स्वीकार करने के लिये प्राप्त हो, दुःख अज्ञान के अपहरण करने वाले तथा सुख के आहरण करने वाले अपने ज्योति और आनन्दमय स्वरूपों के साथ मेरे निवास स्थान हृदय गृह को प्राप्त हो॥१॥
विशेष - ऋषिः—वसिष्ठः (परमात्मा में अत्यन्त बसने वाला उपासक)॥<br>
इस भाष्य को एडिट करें