Loading...

सामवेद के मन्त्र

सामवेद - मन्त्रसंख्या 608
ऋषिः - वामदेवो गौतमः देवता - रात्रिः छन्दः - अनुष्टुप् स्वरः - गान्धारः काण्ड नाम - आरण्यं काण्डम्
1

आ꣡ प्रागा꣢꣯द्भ꣣द्रा꣡ यु꣢व꣣ति꣡रह्नः꣢꣯ के꣣तू꣡न्त्समी꣢꣯र्त्सति । अ꣡भू꣢द्भ꣣द्रा꣡ नि꣣वे꣡श꣢नी꣣ वि꣡श्व꣢स्य꣣ ज꣡ग꣢तो꣣ रा꣡त्री꣢ ॥६०८

स्वर सहित पद पाठ

आ꣢ । प्र । आ । अ꣣गात् । भद्रा꣢ । यु꣣वतिः । अ꣡ह्नः꣢꣯ । अ । ह्नः꣣ । केतू꣢न् । सम् । ई꣣र्त्सति । अ꣡भू꣢꣯त् । भ꣣द्रा꣢ । नि꣣वे꣡श꣢नी । नि꣣ । वे꣡श꣢꣯नी । वि꣡श्व꣢꣯स्य । ज꣡ग꣢꣯तः । रा꣡त्री꣢꣯ ॥६०८॥


स्वर रहित मन्त्र

आ प्रागाद्भद्रा युवतिरह्नः केतून्त्समीर्त्सति । अभूद्भद्रा निवेशनी विश्वस्य जगतो रात्री ॥६०८


स्वर रहित पद पाठ

आ । प्र । आ । अगात् । भद्रा । युवतिः । अह्नः । अ । ह्नः । केतून् । सम् । ईर्त्सति । अभूत् । भद्रा । निवेशनी । नि । वेशनी । विश्वस्य । जगतः । रात्री ॥६०८॥

सामवेद - मन्त्र संख्या : 608
(कौथुम) पूर्वार्चिकः » प्रपाठक » 6; अर्ध-प्रपाठक » 3; दशतिः » 3; मन्त्र » 7
(राणानीय) पूर्वार्चिकः » अध्याय » 6; खण्ड » 3;
Acknowledgment

पदार्थ -
(रात्री) उपासकों को रमण कराने वाली या आनन्द देने वाली परमात्मा की श्री—आश्रयरूपा छाया, रक्षा “यस्यच्छायाऽमृतम्” [ऋ॰ १०.१२१.२] “रात्रिरेव श्रीः” [श॰ १०.२.६.१६] “क्षेमो रात्रिः” [श॰ १३.१.४.३] (भद्रा) कल्याणरूपा—कल्याणकारिणी (युवतिः) दुःखबन्धन से अलग करने और मोक्षानन्द से मिलाने वाली (अह्नः केतून्) अज्ञानान्धकार को नष्ट करने वाले ज्ञानानन्द का उपहार देने वाले प्रेरक परमात्मा के “अहरेव सविता” [गो॰ १.१.३३] प्रज्ञानों—बोधप्रेरणाओं या झाँकियों को “केतुः प्रज्ञानम्” [निघं॰ ३.९] (समीर्त्सति) समृद्ध करती है (भद्रा) वह कल्याणरूपा (विश्वस्य जगतः) समस्त उपासक या मनुष्यमात्र की (निवेशनी-अभूत्) अपने में निवेश—पूर्ण आश्रय देने वाली है।

भावार्थ - उपासकों को रमण कराने वाली या आनन्द देने वाली परमात्मा की श्री—आश्रयरूपा छाया रक्षा कल्याणकारी दुःखबन्धन से अलग करने और सुख मोक्षानन्द से मिलाने वाली अज्ञानान्धकार को नष्ट करने, ज्ञानानन्द का उपहार देनेवाले प्रेरक परमात्मा के प्रज्ञानों—बोध सङ्केतों को या झाँकियों को समृद्धि करती है। परमात्मा की ओर गति करने वाले मनुष्यमात्र का आश्रय देने वाली है॥७॥

विशेष - ऋषिः—वामदेवः (वननीय उपासनीय देव वाला)॥ देवता—रात्रिः (सुखदात्री परमात्मा की छाया शरण)॥<br>

इस भाष्य को एडिट करें
Top