Loading...
अथर्ववेद > काण्ड 19 > सूक्त 11

काण्ड के आधार पर मन्त्र चुनें

  • अथर्ववेद का मुख्य पृष्ठ
  • अथर्ववेद - काण्ड 19/ सूक्त 11/ मन्त्र 4
    सूक्त - ब्रह्मा देवता - मन्त्रोक्ताः छन्दः - त्रिष्टुप् सूक्तम् - शान्ति सूक्त

    आ॑दि॒त्या रु॒द्रा वस॑वो जुषन्तामि॒दं ब्रह्म॑ क्रि॒यमा॑णं॒ नवी॑यः। शृ॒ण्वन्तु॑ नो दि॒व्याः पार्थि॑वासो॒ गोजा॑ता उ॒त ये य॒ज्ञिया॑सः ॥

    स्वर सहित पद पाठ

    आ॒दि॒त्याः। रु॒द्राः। वस॑वः। जु॒ष॒न्ता॒म्। इ॒दम्। ब्रह्म॑। क्रि॒यमा॑णम्। नवी॑यः। शृ॒ण्वन्तु॑। नः॒। दि॒व्याः। पार्थि॑वासः। गोऽजा॑ताः। उ॒त। ये। य॒ज्ञिया॑सः ॥११.४॥


    स्वर रहित मन्त्र

    आदित्या रुद्रा वसवो जुषन्तामिदं ब्रह्म क्रियमाणं नवीयः। शृण्वन्तु नो दिव्याः पार्थिवासो गोजाता उत ये यज्ञियासः ॥

    स्वर रहित पद पाठ

    आदित्याः। रुद्राः। वसवः। जुषन्ताम्। इदम्। ब्रह्म। क्रियमाणम्। नवीयः। शृण्वन्तु। नः। दिव्याः। पार्थिवासः। गोऽजाताः। उत। ये। यज्ञियासः ॥११.४॥

    अथर्ववेद - काण्ड » 19; सूक्त » 11; मन्त्र » 4

    भावार्थ -
    (इदम्) इस (नवीयः) नये से नये (क्रियमाणं) बनाये गये (ब्रह्म) बृहत् जगत् को (आदित्याः) १२ आदित्य, १२ मास अथवा समस्त सूर्य (रुद्राः) नाना वायुगण या अग्नियें या प्राण (वसवः) जीवों के वास कराने हारे लोक (जुषन्ताम्) सेवन करें। (दिव्याः) दिव्य (पार्थिवासः) पृथिवी के स्वामी, राजा लोग और (गोजाताः) पृथिवी पर उत्पन्न अथवा गो वाणी में उत्पन्न वाग्मी, मेधावी पुरुष (यज्ञियासः) यज्ञ में विराजमान पुरुष भी (नः) हमारे वचनों को (शृण्वन्तु) श्रवण करें। अथवा (आदित्याः) आदित्य के समान परम तेजस्वी, आदित्य ब्रह्मचारी (रुद्राः) प्राणों के साधक रुद्र ब्रह्मचारी (वसवः) वसु ब्रह्मचारी ये सब (नवीयः) नये नये ही अर्थात् नित्य नवीन (क्रियमाणम्) किये जाते हुए अनुष्ठानरूप से प्रयोग और अनुभव द्वारा सिद्ध किये जाते हुए (ब्रह्म) ब्रह्म, ब्रह्मज्ञानमय तपस्या और वेदाध्ययन का (जुषन्ताम्) सेवन करें। या (नवीयः ब्रह्म) नये बने ब्रह्म अर्थात् ब्राह्मण वर्ग या विद्वान् वर्ग से (जुषन्ताम्) प्रेम करें। (गोजाताः) वाग्मी और (यज्ञियासः) यज्ञ में पूजनीय दिव्य (पार्थिवासः) पृथिवी पर उत्पन्न प्राणी (नः) हमारा (शृण्वन्तु) उपदेश और ज्ञान सुनें।

    ऋषि | देवता | छन्द | स्वर - शान्तिकामा ब्रह्मा ऋषिः। सोमो देवता । त्रिष्टुभः। षडृचं सूक्तम्॥

    इस भाष्य को एडिट करें
    Top