Loading...

काण्ड के आधार पर मन्त्र चुनें

  • अथर्ववेद का मुख्य पृष्ठ
  • अथर्ववेद - काण्ड 19/ सूक्त 23/ मन्त्र 1
    सूक्त - अथर्वा देवता - मन्त्रोक्ताः छन्दः - आसुरी बृहती सूक्तम् - अथर्वाण सूक्त

    आ॑थर्व॒णाना॑ चतुरृ॒चेभ्यः॒ स्वाहा॑ ॥

    स्वर सहित पद पाठ

    आ॒थ॒र्व॒णाना॑म्। च॒तुः॒ऽऋ॒चेभ्यः॑। स्वाहा॑ ॥२३.१॥


    स्वर रहित मन्त्र

    आथर्वणाना चतुरृचेभ्यः स्वाहा ॥

    स्वर रहित पद पाठ

    आथर्वणानाम्। चतुःऽऋचेभ्यः। स्वाहा ॥२३.१॥

    अथर्ववेद - काण्ड » 19; सूक्त » 23; मन्त्र » 1

    पदार्थ -
    १. 'अथर्वा' से जिन मन्त्रों का अर्थ देखा जाता है वे मन्त्र 'आथर्वण' कहलाते हैं। 'अथर्वा' वे व्यक्ति हैं जोकि 'अथ अर्वाङ्'-विषयों में न भटक [न थर्व] अब अन्दर-आत्मनिरीक्षण करते हैं। (आथर्वणानाम्) = इन अथर्वाओं से देखे गये मन्त्रों में (चतुर्ऋचेभ्यः) = [ऋच् स्तुती] जिनमें 'धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष' इन चारों पुरुषार्थों का स्तवन व प्रतिपादन है, उन मन्त्रों के लिए (स्वाहा) = हम [सु आह] प्रशंसात्मक शब्द कहते हैं। हम भी उन मन्त्रों का अध्ययन करते हुए 'धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष' इन चारों ही पुरुषार्थों को सिद्ध करते हैं। २. (पञ्चचेभ्यः) = पृथिवी, जल, तेज, वायु व आकाश' इन पाँचों भूतों का स्तवन व प्रतिपादन करनेवाले मन्त्रों के लिए हम (स्वाहा) = प्रशंसात्मक शब्द कहते हैं। इनके अध्ययन से पाँचों भूतों का ज्ञान प्राप्त करके उनकी अनुकूलता के सम्पादन से हम पूर्ण स्वस्थ होने का प्रयत्न करते हैं। ३. (षड्चेभ्य:) = 'वसन्त, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमन्त व शिशिर' इन छह ऋओं का स्तवन करनेवाले मन्त्रों का हम स्वाहा शंसन करते हैं। इनका अध्ययन करते हुए सब ऋतुओं के गुण-धर्मों को समझकर अपनी ऋतुचर्या को ठीक बनाते हैं। २. (सप्तर्चेभ्यः स्वाहा) = 'कर्णाविमौ नासिके चक्षणी मुखम्' इन सात ऋषियों का स्तवन व प्रतिपादन करनेवाले मन्त्रों के लिए हम प्रशंसात्मक शब्द कहते हैं। इनके अध्ययन से कान आदि ऋषियों के महत्त्व को समझते हैं और उनको ज्ञान-प्राप्ति में लगाकर सचमुच ही उन्हें ऋषि बनाये रखने का प्रयत्न करते हैं।

    भावार्थ - हम आथर्वण मन्त्रों में 'चतुरीच' मन्त्रों से 'धर्मार्थ, काम व मोक्ष' इन चार पुरुषार्थों का ज्ञान प्राप्त करें। 'पञ्चचों' से पञ्चभूतों का, 'षड़चों' से छह ऋतुओं का तथा 'सप्तौं' सें कान आदि सात ऋषियों का ज्ञान प्राप्त करें।

    इस भाष्य को एडिट करें
    Top