अथर्ववेद - काण्ड {"suktas":143,"mantras":958,"kand_no":20}/ सूक्त 23/ मन्त्र 20
ऋषिः - अथर्वा
देवता - मन्त्रोक्ताः
छन्दः - दैवी त्रिष्टुप्
सूक्तम् - अथर्वाण सूक्त
57
ए॑क॒र्चेभ्यः॒ स्वाहा॑ ॥
स्वर सहित पद पाठए॒क॒ऽऋ॒चेभ्यः॑। स्वाहा॑ ॥२३.२०॥
स्वर रहित मन्त्र
एकर्चेभ्यः स्वाहा ॥
स्वर रहित पद पाठएकऽऋचेभ्यः। स्वाहा ॥२३.२०॥
भाष्य भाग
हिन्दी (4)
विषय
ब्रह्मविद्या का उपदेश।
पदार्थ
(एकर्चेभ्यः) एक [परमात्मा] की स्तुतियोग्य विद्यावाले [वेदों] के लिये (स्वाहा) स्वाहा [सुन्दर वाणी] हो ॥२०॥
भावार्थ
मनुष्यों को परमेश्वरोक्त ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद द्वारा श्रेष्ठ विद्याएँ प्राप्त करके इस जन्म और पर जन्म का सुख भोगना चाहिये ॥२०॥
टिप्पणी
२०−(एकर्चेभ्यः) म०१। एकस्य परमात्मनः स्तुत्या विद्या येषु वेदेषु तेभ्यः ॥
विषय
अज्ञान विध्वंस व प्रभु-दर्शन
पदार्थ
१. [कडि भेदने संरक्षणे च] (महत्काण्डाय) = महान् अविद्या का भेदन करनेवाले व हमारा संरक्षण करनेवाले वेदज्ञान के लिए (स्वाहा) = मैं अपना अर्पण करता हूँ। २. (तचेभ्य:) = 'जीव, प्रकृति, परमात्मा' अथवा 'ज्ञान, कर्म, उपासना' तीनों का प्रतिपादन करनेवाले इन मन्त्रों के लिए (स्वाहा) = अपना अर्पण करता हैं। ३. (एकर्चेभ्य:) = उस एक अद्वितीय प्रभु की महिमा का स्तवन करनेवाले मन्त्रों के लिए (स्वाहा) = मैं अपना अर्पण करता हूँ। उनके पढ़ने के लिए यत्नशील होता हूँ। [शुदिर संपेषणे] (क्षद्रेभ्यः) = अविद्यान्धकार का संपेषण करनेवाले इन वेदमन्त्रों के लिए स्वाहा-मैं अपना अर्पण करता हूँ। ५. (एकानृचेभ्यः स्वाहा) = [नास्ति ऋक्-स्तुत्याविद्याः-यस्य सकाशात् स: 'अनृच'] उस ब्रह्मविद्या का वर्णन करनेवाली अनुत्तम [सर्वोत्तम] ऋचाओं के लिए मैं अपने को अर्पित करता हूँ।
भावार्थ
अज्ञान के विध्वंसक वेदमन्त्रों का अध्ययन करते हुए हम उस अद्वितीय प्रभु को जानने के लिए यत्नशील होते हैं।
भाषार्थ
१ ऋचाओं वाले सूक्तों के लिए प्रशंसायुक्त वाणी हो।
विषय
अथर्ववेद के सूक्तों का संग्रह।
भावार्थ
(अथर्वणानाम्) अथर्ववेद में आये सूक्तों में से (चतुर्ऋचेभ्यः) चार चार ऋचा के बने सूक्तों का स्वयं मनन करो। (पञ्चर्चेभ्यः स्वाहा० इत्यादि २-१७) इसी प्रकार ५, ६, ७, ८, ६, १०, ११, १२,१३, १४, १५, १६, १७, १८, १९ और २० ऋचा वाले सूक्तों का भी ज्ञान करो। इसके अतिरिक्त (महत् काण्डाय स्वाहा) बड़े काण्ड का स्वाध्याय करो। (एक चेंभ्यः स्वाहा) एक ऋचा के सूक्तों का भी स्वाध्याय करो। (क्षुद्रेभ्यः) क्षुद सूक्त [का० १० १०] अर्थात् स्कम्भ आदि सूक्तों का भी ज्ञान करो। (एकानृचेभ्यः) एक चरण के मन्त्र जो ‘अनुच’ अर्थात् पूर्ण ऋचा नहीं और जिनमें पाद की व्यवस्था नहीं है जैसे व्रात्य सूक्त उनका भी स्वाध्याय करो। (रोहितेभ्यः स्वाहा) रोहित देवता विषयक सूक्तों [१३ का०] का स्वाध्याय करो (सूर्येऽभ्यः स्वाहा) ‘सूर्य’ देवता के दो अनुवाकों [ का० १४] का स्वाध्याय करो। (व्रात्याभ्यां स्वाहा) व्रात्य विषयक [ का० १५] दो सूत्रों का स्वाध्याय करो। (प्राजापत्याभ्यां स्वाहा) प्रजापतिविषयक [ का० १६ ] दो अनुवाकों का स्वाध्याय करो। (विषासह्यै स्वाहा) विषासहि सूक्त [ १७ का० ] का स्वाध्याय करो। (मंगलिकेभ्यः स्वाहा) मंगलिक, स्वस्तिवाचन, शान्तिपाठ [१९ का० ] का भी स्वाध्याय करो। (ब्रह्मणे स्वाहा) शेष ब्रह्मवेद [ २० का० ] का भी स्वाध्याय करो। ये दोनों समास सूक्त कहाते हैं। इनमें समस्त अथर्ववेद को संक्षिप्त करके उनके स्वाध्याय करने का उपदेश किया है। ज्ञान सूक्तों की आहुति स्वाध्यायमय ज्ञान यज्ञ है इसलिये ‘स्वाहा’ शब्द का सर्वत्र ‘अध्ययन करो’ ऐसा ही अर्थ किया गया हैं।
टिप्पणी
missing
ऋषि | देवता | छन्द | स्वर
अथर्वा ऋषिः। मन्त्रोक्ताः उतचन्द्रमा देवता। १ आसुरी बृहती। २-७, २०, २३, २७ दैव्यस्त्रिष्टुभः। १, १०, १२, १४, १६ प्राजापत्या गायत्र्यः। १७, १९, २१, २४, २५, २९ दैव्यः पंक्तयः। १३, १८, २२, २६, २८ दैव्यो जगत्यः (१-२९ एकावसानाः)। त्रिंशदृचं द्वितीयं समाससूक्तम्।
इंग्लिश (4)
Translation
Svaha to the one-versed ones.
Translation
Let us gain knowledge from the sets of one verse and appreciate them.
Translation
Learn completely the suktas with one mantra.
संस्कृत (1)
सूचना
कृपया अस्य मन्त्रस्यार्थम् आर्य(हिन्दी)भाष्ये पश्यत।
टिप्पणीः
२०−(एकर्चेभ्यः) म०१। एकस्य परमात्मनः स्तुत्या विद्या येषु वेदेषु तेभ्यः ॥
Acknowledgment
Book Scanning By:
Sri Durga Prasad Agarwal
Typing By:
Misc Websites, Smt. Premlata Agarwal & Sri Ashish Joshi
Conversion to Unicode/OCR By:
Dr. Naresh Kumar Dhiman (Chair Professor, MDS University, Ajmer)
Donation for Typing/OCR By:
Sri Amit Upadhyay
First Proofing By:
Acharya Chandra Dutta Sharma
Second Proofing By:
Pending
Third Proofing By:
Pending
Donation for Proofing By:
Sri Dharampal Arya
Databasing By:
Sri Jitendra Bansal
Websiting By:
Sri Raj Kumar Arya
Donation For Websiting By:
N/A
Co-ordination By:
Sri Virendra Agarwal