अथर्ववेद - काण्ड 20/ सूक्त 76/ मन्त्र 4
कदु॑ द्यु॒म्नमि॑न्द्र॒ त्वाव॑तो॒ नॄन्कया॑ धि॒या क॑रसे॒ कन्न॒ आग॑न्। मि॒त्रो न स॒त्य उ॑रुगाय भृ॒त्या अन्ने॑ समस्य॒ यदस॑न्मनी॒षाः ॥
स्वर सहित पद पाठकत् । ऊं॒ इति॑ । द्यु॒म्नम् । इ॒न्द्र॒ । त्वाऽव॑त: । नॄन् । कया॑ । धि॒या। क॒र॒से॒ । कत् । न॒ । आ । अ॒र॒न् ॥ मि॒त्र: । न । स॒त्य: । उ॒रु॒ऽगा॒य॒ । भृ॒त्यै । अन्ने॑ । स॒म॒स्य॒ । यत् । अस॑न् । म॒नी॒षा ॥७६.४॥
स्वर रहित मन्त्र
कदु द्युम्नमिन्द्र त्वावतो नॄन्कया धिया करसे कन्न आगन्। मित्रो न सत्य उरुगाय भृत्या अन्ने समस्य यदसन्मनीषाः ॥
स्वर रहित पद पाठकत् । ऊं इति । द्युम्नम् । इन्द्र । त्वाऽवत: । नॄन् । कया । धिया। करसे । कत् । न । आ । अरन् ॥ मित्र: । न । सत्य: । उरुऽगाय । भृत्यै । अन्ने । समस्य । यत् । असन् । मनीषा ॥७६.४॥
अथर्ववेद - काण्ड » 20; सूक्त » 76; मन्त्र » 4
विषय - आत्मा और राजा।
भावार्थ -
हे (इन्द्र) आत्मन् ! (उ) बतला तू (कत्) कब (द्युम्नम्) अपने ऐश्वर्य का प्रदान (करसे) करता है ? और हे आत्मन ! (नॄन्) मनुष्यों को और (नॄन्) शरीर के नेता प्राणगण को तू (कया धिया) किस धारणशक्ति और किस बुद्धि या किस प्रकार की क्रिया से (त्वावतः) अपने जैसा (करसे) कर लेता है ? और बतला तू (कत्) कब (नः) हमें (आगन्) प्राप्त होता है ? तू (मित्रः) सबका स्नेही (सत्यः) स्वयं सत्यस्वरूप, समस्त सत्पदार्थों में विद्यमान, या (सः त्यः) वह तू (मित्रो न) सूर्य के समान स्वयंप्रकाश (उरुगायः) महान् स्तुति का पात्र है। (यत्) जब तेरी (मनीषाः) बुद्धियां (समस्य) समस्त प्राणों के (अन्ने) आहार या जीवन या अक्षय ऐश्वर्य के निमित्त (असन्) होती हैं तभी तू सबके (भृत्यै) भरण पोषण के भी समर्थ होता है।
राजा के पक्ष में—हे राजन् ! तू (कद् उ द्युम्नम् करसे) कब ऐश्वर्य उत्पन्न करता है ? (कया धिया नॄन् त्वावतः करसे) और किस उपाय से तू नेताओं और प्रजा लोगों को अपने समान कर लेता है (कत् नः आगन्) हमें कब प्राप्त होता। है ये सब रहस्य ही हैं। तू (मित्र: न सत्यः) मित्र के समान सत्यवादी और सर्वस्नेही, न्यायकारी (उरुगायः) महान् कीर्त्ति वाला है। और (यत्) जब भी तेरी (मनीषाः) इच्छाएं (असन्) होती हैं तभी तू (अन्ने) अन्न द्वारा (समस्य भृत्या) सबके भरण पोषण करने में समर्थ होता है।
टिप्पणी -
missing
ऋषि | देवता | छन्द | स्वर - वसुक ऐन्द्रो ऋषिः। इन्द्रो देवता। त्रिष्टुभः। अष्टर्चं सूक्तम्॥
इस भाष्य को एडिट करें