Loading...
ऋग्वेद मण्डल - 1 के सूक्त 123 के मन्त्र
1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13
मण्डल के आधार पर मन्त्र चुनें
अष्टक के आधार पर मन्त्र चुनें
  • ऋग्वेद का मुख्य पृष्ठ
  • ऋग्वेद - मण्डल 1/ सूक्त 123/ मन्त्र 13
    ऋषिः - दीर्घतमसः पुत्रः कक्षीवान् देवता - उषाः छन्दः - विराट्त्रिष्टुप् स्वरः - धैवतः

    ऋ॒तस्य॑ र॒श्मिम॑नु॒यच्छ॑माना भ॒द्रम्भ॑द्रं॒ क्रतु॑म॒स्मासु॑ धेहि। उषो॑ नो अ॒द्य सु॒हवा॒ व्यु॑च्छा॒स्मासु॒ रायो॑ म॒घव॑त्सु च स्युः ॥

    स्वर सहित पद पाठ

    ऋ॒तस्य॑ । र॒श्मिम् । अ॒नु॒ऽयच्छ॑माना । भ॒द्रम्ऽभ॑द्रम् । क्रतु॑म् । अ॒स्मासु॑ । धे॒हि॒ । उषः॑ । नः॒ । अ॒द्य । सु॒ऽहवा॑ । वि । उ॒च्छ॒ । अ॒स्मासु॑ । रायः॑ । म॒घव॑त्ऽसु । च॒ । स्यु॒रिति॑ स्युः ॥


    स्वर रहित मन्त्र

    ऋतस्य रश्मिमनुयच्छमाना भद्रम्भद्रं क्रतुमस्मासु धेहि। उषो नो अद्य सुहवा व्युच्छास्मासु रायो मघवत्सु च स्युः ॥

    स्वर रहित पद पाठ

    ऋतस्य। रश्मिम्। अनुऽयच्छमाना। भद्रम्ऽभद्रम्। क्रतुम्। अस्मासु। धेहि। उषः। नः। अद्य। सुऽहवा। वि। उच्छ। अस्मासु। रायः। मघवत्ऽसु। च। स्युरिति स्युः ॥ १.१२३.१३

    ऋग्वेद - मण्डल » 1; सूक्त » 123; मन्त्र » 13
    अष्टक » 2; अध्याय » 1; वर्ग » 6; मन्त्र » 3
    Acknowledgment

    संस्कृत (1)

    विषयः

    पुनस्तमेव विषयमाह ।

    अन्वयः

    हे उषर्वत्पत्नि त्वमद्य ऋतस्य रश्मिमुषाइव हृद्यं पतिमनुयच्छमानाऽस्मासु भद्रं भद्रं क्रतुं धेहि। सुहवा सती नोऽस्मान् व्युच्छ यतो मघवत्स्वस्मासु रायश्च स्युः ॥ १३ ॥

    पदार्थः

    (ऋतस्य) जलस्य (रश्मिम्) किरणम् (अनुयच्छमाना) अनुकूलतया प्राप्ता (भद्रंभद्रम्) कल्याणकल्याणकारकम् (क्रतुम्) प्रज्ञां कर्म वा (अस्मासु) (धेहि) (उषः) उषर्वद्वर्त्तमाने (नः) अस्मान् (अद्य) (सुहवा) सुष्ठु सुखप्रदा (वि) (उच्छ) (अस्मासु) (रायः) श्रियः (मघवत्सु) पूजितेषु धनेषु (च) (स्युः) ॥ १३ ॥

    भावार्थः

    अत्र वाचकलुप्तोपमालङ्कारः। यथा सत्यः स्त्रियः स्वस्वपत्यादीन् यथावत् संसेव्य प्रज्ञाधर्मैश्वर्याणि नित्यं वर्द्धयन्ति तथोषसोऽपि वर्न्तते ॥ १३ ॥अत्रोषर्दृष्टान्तेन स्त्रीधर्मवर्णनादेतत्सूक्तार्थस्य पूर्वसूक्तोक्तार्थेन सह सङ्गतिरस्तीति वेदितव्यम् ॥ १३ ॥इति त्रयोविंशत्युत्तरं शततमं सूक्तं षष्ठो वर्गश्च समाप्तः ॥

    इस भाष्य को एडिट करें

    हिन्दी (3)

    विषय

    फिर उसी विषय को अगले मन्त्र में कहा है ।

    पदार्थ

    हे (उषः) प्रातःसमय की वेला सी अलबेली स्त्री ! तूँ (अद्य) आज जैसे (ऋतस्य) जल की (रश्मिम्) किरण को प्रभात समय की वेला स्वीकार करती वैसे मन से प्यारे पति को (अनुयच्छमाना) अनुकूलता से प्राप्त हुई (अस्मासु) हम लोगों में (भद्रंभद्रम्, क्रतुम्) अच्छी-अच्छी बुद्धि वा अच्छे-अच्छे काम को (धेहि) धर (सुहवा) और उत्तम सुख देनेवाली होती हुई (नः) हम लोगों को (व्युच्छ) ठहरा जिससे (मघवत्सु) प्रशंसित धनवाले (अस्मासु) हम लोगों में (रायः) शोभा (च) भी (स्युः) हों ॥ १३ ॥

    भावार्थ

    इस मन्त्र में वाचकलुप्तोपमालङ्कार है। जैसे श्रेष्ठ स्त्री अपने-अपने पति आदि की यथावत् सेवा कर बुद्धि, धर्म और ऐश्वर्य्य को नित्य बढ़ाती हैं, वैसे प्रभात समय की वेला भी हैं ॥ १३ ॥इस सूक्त में प्रभात समय की वेला के दृष्टान्त से स्त्रियों के धर्म का वर्णन करने से इस सूक्त में कहे हुए अर्थ की पिछले सूक्त में कहे अर्थ के साथ एकता है, यह जानना चाहिये ॥यह १२३ वाँ सूक्त और ६ छठा वर्ग पूरा हुआ ॥

    इस भाष्य को एडिट करें

    विषय

    सुहवा उषा

    पदार्थ

    १. (ऋस्यात रश्मिम् अनुयच्छमाना) = ऋत की रश्मि का नियन्त्रण करती हुई हे उषः - उषे! तु अस्मास - हममें भद्रं भद्रम् क्रतुम् - शुभ - ही - शुभ कर्म व प्रज्ञान को धेहि - धारण कर । ठीक समय व ठीक स्थान पर होनेवाले कर्म ऋत हैं । उषा इनको हममें ठीक प्रकार से प्रवृत्त करनेवाली होती है । यही उषा का ऋत - रश्मि - नियमन है । जिसकी रश्मि लगाम ठीक प्रकार कोचवान से काबू की जाती है, वह घोड़ा सदा ठीक मार्ग पर आगे बढ़ता है । इसी प्रकार उषा हमारे जीवनों में "ऋत - रश्मि - नियमन' के द्वारा उन्नति का कारण बनती है । २. हे उषः उपे | सुहवा - सुगमता से पुकारने योग्य होकर अथवा उत्तमता से आराधित हुई - हुई तू नः हमारे लिए अद्य - आज व्युच्छ - अन्धकार को दूर करनेवाली हो च - और अस्मासु - हम मघवत्स - ऐश्वर्यवाले यज्ञशील पुरुषों में [मघ - ऐश्वर्य, यज्ञ] रायः स्युः - वे धन हों जिन्हें कि हम देनेवाले हों । हम यज्ञशील बनें, इन यज्ञों को सिद्ध करने के लिए ऐश्वर्यशाली हों ।

    भावार्थ

    भावार्थ - उषा हममें शुभ प्रज्ञान व शुभ कर्मों को स्थापित करे तथा हमें ऐश्वर्यशाली बनाए ।

    इस भाष्य को एडिट करें

    विषय

    रात्रि दिन के दृष्टान्त से पति-पत्नी के कर्त्तव्य ।

    भावार्थ

    हे ( उषाः ) प्रभातवेला के समान कमनीये ! कान्तिमति ! जिस प्रकार प्रभातवेला ( ऋतस्य रश्मिम् अनु यच्छमाना ) सूर्य के किरण के अनुकूल प्रकाश करती हुई हममें ( भद्रम् भद्रम् ) अतिकल्याणजनक ज्ञान, कर्म, बल धारण कराती है उसी प्रकार ( ऋतस्य रश्मिम् ) सत्य ज्ञानमय वेद के ज्ञान प्रकाश के ( अनु यच्छमाना ) अनुसार उद्योग करती हुई ( अस्मासु ) हममें ( भद्रं भद्रं ) अति सुख ओर कल्याणजनक ( क्रतुम् ) यज्ञ आदि कर्म, धर्माचरण को ( अस्मासु ) हमारे बीच में ( धेहि ) धारण करा, स्थापन कर । तू ( अग्र ) आज ओर आजके समान सदा ( सुहवा ) उत्तम ज्ञानोपदेश से युक्त होकर ( नः ) हमारे बीच ( वि उच्छ ) अज्ञानों को नाश कर । और ( अस्मासु ) हम ( मधुवत्सु च ) नाना ऐश्वर्य वानों के बीच में ( रायः ) विविध ऐश्वर्य ( स्युः ) प्राप्त हों । इति षष्ठो वर्गः ॥

    टिप्पणी

    missing

    ऋषि | देवता | छन्द | स्वर

    दीर्घतमसः पुत्रः कक्षीवानृषिः ॥ उषा देवता ॥ छन्दः– १, ३, ६, ७, ९, १०, १३, विराट् त्रिष्टुप् । २,४, ८, १२ निचत् त्रिष्टुप् । ५ त्रिष्टुप् ११ भुरिक् पङ्क्तिः ॥ त्रयोदशर्चं सूक्तम् ॥

    इस भाष्य को एडिट करें

    मराठी (1)

    भावार्थ

    या मंत्रात वाचकलुप्तोपमालंकार आहे. जशी श्रेष्ठ स्त्री आपला पती व इतरांची यथायोग्य सेवा करून बुद्धी, धर्म, ऐश्वर्याला नित्य वाढविते तशी ही प्रभातवेळ आहे. ॥ १३ ॥

    इस भाष्य को एडिट करें

    इंग्लिश (2)

    Meaning

    O Dawn, going round by the light of Eternity in pursuit of the Law Divine, bring us the bliss of goodness, give us the vision of truth and beauty and the will to yajnic action. Listen to our invocation and prayer, shine and bring us the light. May the wealths of the world abide in us. May the wealths of existence abound in those who adore the wealth of Eternity.

    इस भाष्य को एडिट करें

    Subject [विषय - स्वामी दयानन्द]

    The same subject is continued.

    Translation [अन्वय - स्वामी दयानन्द]

    O wife behaving like the Dawn that follows the rays of the sun, follow the path of the Veda and thy beloved husband. Bestow upon us every auspicious or good knowledge and co-operate in every noble act. Being the giver of good happiness, dispel all darkness of ignorance, so that spiritual wealth may devolve upon us who possess material riches.

    Commentator's Notes [पदार्थ - स्वामी दयानन्द]

    (अनुयच्छमाना) अनुकूलतया प्राप्ता = Following or getting on suitably with proper accord or harmony. (सुहवा) सुष्ठु सुखप्रदा = Giver of good happiness.

    Purport [भावार्थ - स्वामी दयानन्द]

    As Chaste women, always augment good intellect, Dharma (righteousness) and prosperity by serving well their husbands and other relatives, in the same manner, other women should also do.

    Translator's Notes

    उच्छ विवासने अन्धकारं निवारय = Dispel darkness. सुहवा in derived from सु+हु-दानादनयो: आदाने च Here the first meaning of दान or giving has been taken. ऋतम् इति सत्यनाम (निघ० ३.१० ) = Truth. The word is also used for the Veda, containing absolutely true knowledge. ब्रह्म वा ऋतम् (शत०४. १.४.१० ) ब्रह्म वै मन्त्रः मंत्रायणी संहिता ३.१.१ जैमिनीयोपनिषद् ब्राह्मणे १.८८ शत० ७. १. १. ५ वेदो ब्रह्म ( जैमिनीयोप० ४.११, ४. ३) The word ऋतम् means truth, therefore here it has also been taken in the sense of an absolutely truthful husband besides the Veda containing absolutely true knowledge. In this hymn, the attributes or qualities of a good woman have been mentioned by the illustration of the Dawn, hence it is connected with the previous hymn. Here ends the commentary on the 123rd hymn and sixth Verga of the first Mandala of the Rigveda Samhita.

    इस भाष्य को एडिट करें
    Top