Loading...

मन्त्र चुनें

  • यजुर्वेद का मुख्य पृष्ठ
  • यजुर्वेद - अध्याय 18/ मन्त्र 8
    ऋषिः - देवा ऋषयः देवता - आत्मा देवता छन्दः - स्वराट् शक्वरी स्वरः - धैवतः
    0

    शं च॑ मे॒ मय॑श्च मे प्रि॒यं च॑ मेऽनुका॒मश्च॑ मे॒ काम॑श्च मे सौमन॒सश्च॑ मे॒ भग॑श्च मे॒ द्रवि॑णं च मे भ॒द्रं च॑ मे॒ श्रेय॑श्च मे॒ वसी॑यश्च मे॒ यश॑श्च मे य॒ज्ञेन॑ कल्पन्ताम्॥८॥

    स्वर सहित पद पाठ

    शम्। च॒। मे॒। मयः॑। च॒। मे॒। प्रि॒यम्। च॒। मे॒। अ॒नु॒का॒म इत्य॑नुऽका॒मः। च॒। मे॒। कामः॑। च॒। मे॒। सौ॒म॒न॒सः। च॒। मे॒। भगः॑। च॒। मे॒। द्रवि॑णम्। च॒। मे॒। भ॒द्रम्। च॒। मे॒। श्रेयः॑। च॒। मे॒। वसी॑यः। च॒। मे॒। यशः॑। च॒। मे॒। य॒ज्ञेन॑। क॒ल्प॒न्ता॒म् ॥८ ॥


    स्वर रहित मन्त्र

    शञ्च मे मयश्च मे प्रियञ्च मे नुकामश्च मे कामश्च मे सौमनसश्च मे भगश्च मे द्रविणञ्च मे भद्रञ्च मे श्रेयश्च मे वसीयश्च मे यशश्च मे यज्ञेन कल्पन्ताम् ॥


    स्वर रहित पद पाठ

    शम्। च। मे। मयः। च। मे। प्रियम्। च। मे। अनुकाम इत्यनुऽकामः। च। मे। कामः। च। मे। सौमनसः। च। मे। भगः। च। मे। द्रविणम्। च। मे। भद्रम्। च। मे। श्रेयः। च। मे। वसीयः। च। मे। यशः। च। मे। यज्ञेन। कल्पन्ताम्॥८॥

    यजुर्वेद - अध्याय » 18; मन्त्र » 8
    Acknowledgment

    पदार्थ -
    १. पिछले मन्त्र के अन्तिम वाक्य के अनुसार कृषि करते हुए तथा कृषि में आनेवाले प्रतिबन्धों को निवृत्त करते हुए (शं च मे) = मुझे ऐहिक सुख प्राप्त हो और साथ ही (मयः च मे) = आमुष्मिक सुख भी मैं प्राप्त कर सकूँ। कृषि से मेरा जीवन इस प्रकार पुरुषार्थ का हो कि मैं व्यसनों से ऊपर उठा रहूँ। २. (प्रियं च मे) = मुझे सब प्रीत्युत्पादक वस्तुएँ प्राप्त हों। (अनुकामः च मे) = सब धर्मानुकूल काम मुझे प्राप्त हों। ३. (कामः च मे) संसार के उचित आनन्द मुझे मिलें और (सौमनसः च मे) = मेरा मन सदा प्रसन्न रहे । ४. (भगः च मे) = मुझे सदा सौभाग्य प्राप्त हो। (द्रविणं च मे) = और कार्य सञ्चालन के लिए आवश्यक धन भी मुझे प्राप्त हो। ५. (भद्रं च मे) = मुझे कल्याण व सुख प्राप्त हो तथा (श्रेयः च मे) = मैं मोक्ष को प्राप्त करनेवाला बनूँ। ६. (वसीयः च मे) = मुझे [अतिशयेन वस्तृ] निवास के योग्य वसुमान् गृह प्राप्त हो तथा (यशः च मे) = मुझे उत्तम कर्मों से होनेवाली कीर्ति प्राप्त हो । मेरी ये सब वस्तुएँ (यज्ञेन कल्पन्ताम्) = यज्ञ से सम्पन्न हों।

    भावार्थ - भावार्थ- मुझे इस लोक व परलोक का कल्याण प्राप्त हो। मुझे आवश्यक धन की कमी न हो और मुझे प्रसन्न मन व यश का लाभ हो ।

    इस भाष्य को एडिट करें
    Top