Loading...

काण्ड के आधार पर मन्त्र चुनें

  • अथर्ववेद का मुख्य पृष्ठ
  • अथर्ववेद - काण्ड 12/ सूक्त 5/ मन्त्र 39
    सूक्त - अथर्वाचार्यः देवता - ब्रह्मगवी छन्दः - साम्नी पङ्क्तिः सूक्तम् - ब्रह्मगवी सूक्त

    तस्या॑ आ॒हन॑नं कृ॒त्या मे॒निरा॒शस॑नं वल॒ग ऊब॑ध्यम् ॥

    स्वर सहित पद पाठ

    तस्या॑: । आ॒ऽहन॑नम् । कृ॒त्या । मे॒नि: । आ॒ऽशस॑नम्। व॒ल॒ग: । ऊब॑ध्यम् ॥९.१॥


    स्वर रहित मन्त्र

    तस्या आहननं कृत्या मेनिराशसनं वलग ऊबध्यम् ॥

    स्वर रहित पद पाठ

    तस्या: । आऽहननम् । कृत्या । मेनि: । आऽशसनम्। वलग: । ऊबध्यम् ॥९.१॥

    अथर्ववेद - काण्ड » 12; सूक्त » 5; मन्त्र » 39

    पदार्थ -

    १. (तस्याः) = उस ब्रह्मगवी का (आहननम्) = मारना (कृत्या) = अपनी हिंसा करना है, (आशसनम्) = उसका टुकड़े करना (मेनि:) = वज्राघात के समान है, (ऊबध्यम्) = [दुर् बन्धनम्] उसको बुरी तरह से बाँधना (वलग:) = [वल+ग] हलचल की ओर ले-जानेवाला है-प्रजा में विप्लव को पैदा करनेवाला है। २. (परिह्रुता) = [हु अपनयने] अपनीता व चुरा ली गई यह ब्रह्मगवी (अस्व-गता) = निर्धनता की ओर गम वाली होती है-यह निर्धनता को उत्पन्न कर देती है। उस समय यह ब्रह्मगवी (क्रव्यात् अग्निः भूत्वा) = कच्चा मांस खा-जानेवाली अग्नि बनकर (ब्रह्मज्यं प्रविश्य अत्ति) = ब्रह्म की हानि करनेवाले में प्रवेश करके उसे खा जाती है। (अस्य) = इसके (सर्वा अङ्गा) = सब अङ्गों को (पर्वा) = पर्वों को-जोड़ों को व (मूलानि) = मूलों को (वृश्चति) = छिन्न कर देती है।

    भावार्थ -

    विनष्ट की गई ब्रह्मगवी विनाश का ही कारण बनती है।

    इस भाष्य को एडिट करें
    Top